ग्रामीण विकास, पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वे 25 नवम्बर को जिले के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे चामुंडेरी में स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम, शिवगंज के बाबा रामदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सहित जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।