धौलपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक एवं हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई
वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग तेजी से बढ़ा है। सोशल मीडिया जहां सूचना के आदान-प्रदान एवं जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम है, वहीं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसका दुरुपयोग कर आपत्तिजनक, भ्रामक, संवेदनशील एवं समाज में भय का वातावरण उत्पन्न करने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही है। ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने