बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में आंधी का कहर, 60 पेड़ गिरे, 4 पशुओं की मौत, कई घर और वाहन हुए क्षतिग्रस्त
बेल्थरारोड क्षेत्र में शनिवार को आई तेज आंधी ने व्यापक तबाही मचाई। शाम 7 बजे तक मिली सूचना के अनुसार तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब 60 बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे कई मकान, बिजली के पोल और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ों व मलबे के नीचे दबकर चार पशुओं की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर आवागमन भी प्रभावित रहा। ससना बहादुरपुर, बनकरा और अवाया गांव सबसे