पटना ग्रामीण: 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे: राजभवन के पास बोले बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद राजभवन के पास बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आयी है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में अब हम लोकसभा की 40 की 40 सीटें जीतेंगे। विकास के मुद्दे पर जो हमारे साथ हैं, उन्हें साथ लेकर चलेंगे। हालांकि उन्होंने तेजस्वी यादव पर कुछ भी बोलने से परहेज किया।