पटना ग्रामीण: शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
पटना : बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। शपथ ग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार राजभवन से अपने आवास एक अणे मार्ग पहुंचे, जहां उन्होंने नई सरकार के गठन के बाद पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर मुख्यमंत्री को नई सरकार के गठन पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं।