शाजापुर: जिला पंचायत परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया रक्तदान
शाजापुर के जिला पंचायत परिसर लालघाटी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में जिला पंचायत एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।