रफीगंज: रफीगंज पुलिस ने बदोपुर गांव से 50 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, उपकरण भी बरामद
रफीगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बदोपुर गांव निवासी स्व. गणेश चौधरी के पुत्र आशीष चौधरी के रूप में की गई है। बुधवार संध्या 6:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। 50 लीटर शराब के साथ उपकरण बरामद किए गए हैं।आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।