तरबगंज: जमीन विवाद को लेकर चटकी लाठियां, तीन महिलाओं समेत 5 घायल नवाबगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नवाबगंज थानांतर्गत इस्माइल पुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की क्रमशः बिंदू सिंह पत्नी शिव बहादुर सिंह व अखिलेश सिंह ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।