तरबगंज: दबदबा भगवान की कृपा, जनता से किया वादा हर हाल में पूरा होगा-करणभूषण सिंह नवनिर्वाचित सांसद कैसरगंज
कैसरगंज के नवनिर्वाचित सांसद करनभूषन सिंह ने कहा है कि देवतुल्य जनता को धन्यवाद जो भी वादा किया उसे हरहाल में पूरा करूंगा। गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के छोटे सुपुत्र करणभूषण सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भगतराम मिश्र को 1लाख 48हजार से अधिक मतों से हरा कर जीत हांसिल की है।उन्होंने दबदबे को भगवान की कृपा बताया।