कवर्धा: चचेड़ी में अवैध शराब बनाने और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंच एसपी पल्लव को सौंपा ज्ञापन
कबीरधाम जिले के गौरव ग्राम चचेड़ी में अवैध रूप शराब बनाना और बिक्री पर पाबंदी लगाने को लेकर ग्रामीण बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचे। जहा पहुंचकर उन्होंने एसपी अभिषेक पल्लव पर अवैध शराब बिक्री पर लगाम लगाने के लिए ज्ञापन सौंपा।जिस एसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।ज्ञापन सौंपते समय ग्राम के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।