कवर्धा: बिरकोना में आयोजित 03 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर का बुधवार का हुआ समापन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में कवर्धा विकासखण्ड के बिरकोना ग्राम में अनुसूचित जाति उपयोजनांतर्गत 05 फरवरी से 07 फरवरी तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण मशरूम उत्पादन शिविर पर आयोजन किया गया।जिसका बुधवार का समापन हुआ।सभी 50 प्रशिक्षणार्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।