कवर्धा: इंदौरी पवन फ्यूल्स के पास खड़ी ट्रक की टंकी से अज्ञात चोरो ने कई सौ लीटर डीजल की चोरी,अज्ञात चोरों की तलाश कर रही पुलिस
मामला 07 फरवरी को दसरंगपूर चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी के पवन फ्यूल्स का है।जहा सड़क किनारे खड़ी ट्रक क्रमांक RJ 09 GB 3675 की टंकी से अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाकर कई सौ लीटर डीजल की चोरी कर फरार हो गए।इधर अज्ञात चोरों की तलाश में दसरंगपुर पुलिस की टीम जुटी हुई है।