कवर्धा: मस्कट मे बंधक बनी भिलाई निवासी महिला से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन से की बातचीत जल्द छत्तीसगढ़ आने का दिया आश्वासन
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा विदेशो में फसे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए विशेष पहल करते रहते है। एक बार फिर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भिलाई निवासी जोगी दीपिका जिनको मस्कट में बंधक बना लिया गया है। उनसे उन्होंने फोन से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना और जल्द छत्तीसगढ़ आने का आश्वासन दिया।