परसिया: शराब पीकर शाला आने वाले देवरीढाना के शिक्षक निलंबित,जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया आदेश, बीईओ कार्यालय किया अटैच
शराब पीकर शाला आने वाले देवरीढाना के शिक्षक गणेश प्रसाद इवनाती को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। गुरुवार को नशे में स्कूल पहंुचे थे। बच्चों को घर जाने के लिए कह दिया था और खुद कक्षा में जाकर सो गए थे। जनपद सदस्य ने इसकी शिकायत की थी। BRC ने शनिवार 10 बजे बताया कि उन्हें निलंबित कर दिया गया। उनके कृत्यों को सिविल सेवा के आचरण के विपरित पाया गया।