गुरारू: ट्रेन से कटकर धरमपुर के युवक ने की आत्महत्या,मौत से पहले वीडियो बनाकर कहा–"अब जिंदगी नहीं रही”,पारिवारिक विवाद की आशंका
Guraru, Gaya | Mar 5, 2026 आंती थाना क्षेत्र अंतर्गत काबर टोला धरमपुर निवासी साधु यादव के 22 वर्षीय पुत्र शिवपूजन कुमार ने बुधवार शाम करीब 6 बजे ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरारू प्रखंड के करमडीह और रसलपुर गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर हुई, जो कोंच थाना क्षेत्र में आता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्महत्या से पहले शिवपूजन कुमार ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।