महोबा: महोबा जनपद की सीमा से सटे हंसपुरा के पास बाइक से गिरकर बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, डॉक्टर ने हायर सेंटर किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Jul 3, 2026 महोबा जनपद से सटे हिनौता गांव निवासी 70 वर्षीय कमलिया पत्नी हल्के अपने नाती अनिल के साथ बाइक में सवार होकर महाराजपुरा जा रही थी। तभी हंसपुरा के पास बुजुर्ग महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्ट ने बुजुर्ग महिला का प्राथमिक उपचार कर हालत की गंभीरता को देख हायर सेंटर रिफर कर दिया है।