ग्वालियर में शराब दुकान के मुनीम से 1.81 लाख रुपए लूटने की वारदात का खुलासा हो गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं। चोरी की यह घटना उस वक्त हुई जब मुनीम रात में दुकान का कैश लेकर मालिक के घर जा रहा था।