पथरगामा: पथरगामा धनेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित 32 मरीज का हुआ उपचार।
धमसाय स्थित धनेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में जिला आयुष के तत्वाधान में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 32 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य प्राधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गई।।