जयपुर: IPS सुमित मेहरड़ा को पहली बार डीजीपी डिस्क सम्मान, पुलिस मुख्यालय ने 123 नामों की सूची जारी की
Jaipur, Jaipur | May 30, 2026 राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने सराहनीय सेवाओं और उत्कृष्ट कार्य के लिए साल 2026 के डीजीपी डिस्क व प्रशस्ति पत्र लिस्ट जारी कर दी है।123 नामो की जारी की गई लिस्ट में आईपीएस आरपीएस निरीक्षक उपनिरीक्षक हेडकांस्टेबल व कांस्टेबल स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति पत्र के लिए चयनित किया गया है। नए युवा आईपीएस अधिकारियों को भी मिलेगा सम्मान।