गुना नगर: जिले की आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर शहर में निकाली रैली, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
जिले की आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर शहर में रैली निकाली। बैनर व पोस्टर लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया। उन्होंने ₹26000 न्यूनतम वेतन किए जाने, शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगें भी ज्ञापन देकर सरकार के समक्ष रखीं।