Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

आज हरदोई मैं #अमित_शाह पधारे हरदोई विधान सभा जीआईसी स्कूल में #Amit_Shaha काफी बीड थी

Hardoi, Hardoi | Dec 28, 2021

MORE NEWS

नगर पंचायत कार्यालय को बिजली संकट से मिलेगी राहत, 31 सोलर पैनलों से तैयार होगा 20 किलोवाट का सोलर प्लांट
.
#हरदोई: नगर पंचायत बेनीगंज कार्यालय में लंबे समय से बनी रहने वाली विद्युत आपूर्ति की समस्या अब जल्द ही अतीत की बात हो जाएगी। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नेडा (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) के माध्यम से सहज नामक कंपनी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के लिए 31 सोलर पैनल उपलब्ध कराए गए हैं। इन पैनलों की सहायता से 20 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे कार्यालय की अधिकांश विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति सौर ऊर्जा से हो सकेगी।
नगर पंचायत कार्यालय में सोलर पैनलों की स्थापना का कार्य प्रारंभ होने से कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यालय में अक्सर बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण दैनिक कार्य प्रभावित होते थे, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद कार्यालय के कार्यों में बाधा नहीं आएगी और विद्युत व्यवस्था अधिक सुचारु हो सकेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजना ने बताया कि प्रदेश सरकार एवं नेडा द्वारा सरकारी संस्थानों में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी संस्थानों को सोलर प्लांट निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इसके लिए नगर पंचायत को किसी प्रकार का आर्थिक व्यय नहीं करना पड़ रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत बेनीगंज को भी 31 सोलर पैनल उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे 20 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट चालू होने के बाद नगर पंचायत कार्यालय बिजली की समस्या से काफी हद तक मुक्त हो जाएगा। इससे न केवल विद्युत बिल में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। सौर ऊर्जा के उपयोग से स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने की सरकार की मंशा भी साकार होगी।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर पंचायत के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना है कि सरकारी कार्यालयों में सौर ऊर्जा के उपयोग से ऊर्जा की बचत होगी और अन्य संस्थानों को भी इस दिशा में प्रेरणा मिलेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सोलर प्लांट पूरी तरह क्रियाशील हो जाएगा, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी एवं निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगी।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

नगर पंचायत कार्यालय को बिजली संकट से मिलेगी राहत, 31 सोलर पैनलों से तैयार होगा 20 किलोवाट का सोलर प्लांट . #हरदोई: नगर पंचायत बेनीगंज कार्यालय में लंबे समय से बनी रहने वाली विद्युत आपूर्ति की समस्या अब जल्द ही अतीत की बात हो जाएगी। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और सरकारी कार्यालयों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नेडा (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) के माध्यम से सहज नामक कंपनी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के लिए 31 सोलर पैनल उपलब्ध कराए गए हैं। इन पैनलों की सहायता से 20 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे कार्यालय की अधिकांश विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति सौर ऊर्जा से हो सकेगी। नगर पंचायत कार्यालय में सोलर पैनलों की स्थापना का कार्य प्रारंभ होने से कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। कार्यालय में अक्सर बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण दैनिक कार्य प्रभावित होते थे, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद कार्यालय के कार्यों में बाधा नहीं आएगी और विद्युत व्यवस्था अधिक सुचारु हो सकेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजना ने बताया कि प्रदेश सरकार एवं नेडा द्वारा सरकारी संस्थानों में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी संस्थानों को सोलर प्लांट निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं और इसके लिए नगर पंचायत को किसी प्रकार का आर्थिक व्यय नहीं करना पड़ रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत बेनीगंज को भी 31 सोलर पैनल उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे 20 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट तैयार होगा। उन्होंने कहा कि सोलर प्लांट चालू होने के बाद नगर पंचायत कार्यालय बिजली की समस्या से काफी हद तक मुक्त हो जाएगा। इससे न केवल विद्युत बिल में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। सौर ऊर्जा के उपयोग से स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने की सरकार की मंशा भी साकार होगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे नगर पंचायत के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। उनका कहना है कि सरकारी कार्यालयों में सौर ऊर्जा के उपयोग से ऊर्जा की बचत होगी और अन्य संस्थानों को भी इस दिशा में प्रेरणा मिलेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सोलर प्लांट पूरी तरह क्रियाशील हो जाएगा, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी एवं निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगी। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026

गोलीकांड का खुलासा न होने पर सिख समाज में उबाल, दर्जनों लोग पहुंचे बेनीगंज कोतवाली, इंस्पेक्टर से जताई नाराजगी
.
#हरदोई: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव में जून माह में हुए चर्चित किसान गोलीकांड का अब तक खुलासा न होने से सिख समाज में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को सिख समुदाय के दर्जनों लोग एकजुट होकर बेनीगंज कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक कौशलेश सिंह से मुलाकात कर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। इस दौरान लोगों ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि घटना को डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार और समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।
सिख समाज के लोगों ने कहा कि पुलिस ने मामले में धरौली गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। समाज के लोगों का कहना था कि इतनी गंभीर वारदात के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस जांच पर कई सवाल खड़े करता है।
प्रभारी निरीक्षक कौशलेश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर सिख समाज के लोगों से विस्तृत वार्ता करेंगे तथा जांच से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। हालांकि पत्रकारों द्वारा जब भीड़ में शामिल सिख समाज के लोगों से बातचीत कर उनकी आगे की रणनीति जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया और सवालों से बचते नजर आए।
गौरतलब है कि 21 जून 2026 को बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव के पास 55 वर्षीय किसान पलविंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह, पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जब वह आटा चक्की से अपने झाले की ओर लौट रहे थे। गोली उनके सीने में लगी थी, जिसके बाद उन्हें पहले सीएचसी कोथावां, फिर जिला अस्पताल और गंभीर हालत होने पर लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की थी, लेकिन अब तक मामले का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार और सिख समाज में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे आगे व्यापक आंदोलन करने को विवश होंगे।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

गोलीकांड का खुलासा न होने पर सिख समाज में उबाल, दर्जनों लोग पहुंचे बेनीगंज कोतवाली, इंस्पेक्टर से जताई नाराजगी . #हरदोई: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव में जून माह में हुए चर्चित किसान गोलीकांड का अब तक खुलासा न होने से सिख समाज में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को सिख समुदाय के दर्जनों लोग एकजुट होकर बेनीगंज कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक कौशलेश सिंह से मुलाकात कर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। इस दौरान लोगों ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि घटना को डेढ़ माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित परिवार और समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। सिख समाज के लोगों ने कहा कि पुलिस ने मामले में धरौली गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कई दिनों तक पूछताछ की, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। इसके बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। समाज के लोगों का कहना था कि इतनी गंभीर वारदात के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस जांच पर कई सवाल खड़े करता है। प्रभारी निरीक्षक कौशलेश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर सिख समाज के लोगों से विस्तृत वार्ता करेंगे तथा जांच से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। हालांकि पत्रकारों द्वारा जब भीड़ में शामिल सिख समाज के लोगों से बातचीत कर उनकी आगे की रणनीति जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया और सवालों से बचते नजर आए। गौरतलब है कि 21 जून 2026 को बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव के पास 55 वर्षीय किसान पलविंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह, पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जब वह आटा चक्की से अपने झाले की ओर लौट रहे थे। गोली उनके सीने में लगी थी, जिसके बाद उन्हें पहले सीएचसी कोथावां, फिर जिला अस्पताल और गंभीर हालत होने पर लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की थी, लेकिन अब तक मामले का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार और सिख समाज में लगातार नाराजगी बढ़ रही है। समाज के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे आगे व्यापक आंदोलन करने को विवश होंगे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026

हरदोई बिलग्राम थाना क्षेत्र के बेहटी खुर्द गांव का मामला 

दबंगों द्वारा एक बुजुर्ग जय नारायण को लात घुसो से करने का वीडियो हो रहा है वायरल 

बचाने आई बेटी और बुजुर्ग पत्नी को भी नहीं बक्सा दबंगों ने की मारपीट 

पत्नी नीलम देवी द्वारा थाना बिलग्राम में शिकायत के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा 

दबंग के हौसले इतने बुलंद फिर दोबारा 2 /8/2026 गांव के बाहर घेरकर लाठी डंडों से की मारपीट 

दोबारा बिलग्राम थाने में शिकायत पत्र देने के बावजूद प्राथमिक उपचार के लिए भेजना भी मुनासिब नहीं समझा पुलिस ने 

बुजुर्ग द्वारा प्राइवेट एक्सरे करने पर ज्ञात हुआ उनकी उंगली टूट गई है फिर भी दर्ज नहीं किया गया मुकदमा 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है दबंगों द्वारा एक बुजुर्गों किस तरह बीच सड़क पर मारा जा रहा

हरदोई बिलग्राम थाना क्षेत्र के बेहटी खुर्द गांव का मामला दबंगों द्वारा एक बुजुर्ग जय नारायण को लात घुसो से करने का वीडियो हो रहा है वायरल बचाने आई बेटी और बुजुर्ग पत्नी को भी नहीं बक्सा दबंगों ने की मारपीट पत्नी नीलम देवी द्वारा थाना बिलग्राम में शिकायत के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा दबंग के हौसले इतने बुलंद फिर दोबारा 2 /8/2026 गांव के बाहर घेरकर लाठी डंडों से की मारपीट दोबारा बिलग्राम थाने में शिकायत पत्र देने के बावजूद प्राथमिक उपचार के लिए भेजना भी मुनासिब नहीं समझा पुलिस ने बुजुर्ग द्वारा प्राइवेट एक्सरे करने पर ज्ञात हुआ उनकी उंगली टूट गई है फिर भी दर्ज नहीं किया गया मुकदमा वीडियो में साफ देखा जा सकता है दबंगों द्वारा एक बुजुर्गों किस तरह बीच सड़क पर मारा जा रहा

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026

ग्रीस में बड़ा हादसा: जंगल की आग बुझाते समय हवा में टकराए दो दमकल हेलीकॉप्टर, एक क्रैश

​अथेंस ​ग्रीस के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। अग्निशमन अभियान (फायरफाइटिंग ऑपरेशन) में लगे दो हेलीकॉप्टर हवा में ही आपस में टकरा गए, जिससे एक हेलीकॉप्टर बेकाबू होकर क्रैश हो गया।

ग्रीस में बड़ा हादसा: जंगल की आग बुझाते समय हवा में टकराए दो दमकल हेलीकॉप्टर, एक क्रैश ​अथेंस ​ग्रीस के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। अग्निशमन अभियान (फायरफाइटिंग ऑपरेशन) में लगे दो हेलीकॉप्टर हवा में ही आपस में टकरा गए, जिससे एक हेलीकॉप्टर बेकाबू होकर क्रैश हो गया।

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026

लखनऊ: चौक क्षेत्र के विक्टोरिया गंज ढाल पर खिलौने की दुकान में भीषण आग

राजधानी लखनऊ के थाना चौक क्षेत्र में स्थित विक्टोरिया गंज ढाल के पास एक खिलौने की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं।

लखनऊ: चौक क्षेत्र के विक्टोरिया गंज ढाल पर खिलौने की दुकान में भीषण आग राजधानी लखनऊ के थाना चौक क्षेत्र में स्थित विक्टोरिया गंज ढाल के पास एक खिलौने की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं।

Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026