राठ: पठानपुरा ब्लॉक गेट के पास अज्ञात चोरों ने चाय नाश्ते की गुमटी तोड़कर की चोरी, रुपये व सामान किया गया चुरा
Rath, Hamirpur | Jun 14, 2026 राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके में ब्लॉक गेट के बगल में मुख्य मार्ग पर अज्ञात चोरों ने एक चाय नाश्ते की गुमटी को निशाना बनाते हुए गुमटी को तोड़कर गुमटी के अंदर रखा लगभग चार हजार रूपये की कीमत का सामान और 1 हजार रूपये की नगदी की चोरी कर वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पीड़ित महिला ने आज रविवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।