पीलीबंगा: गोलूवाला पुलिस ने 1700 लीटर अवैध डीजल व ₹12000 बिक्री राशि सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
1700 लीटर अवैध डीजल व ₹12000 विक्री राशि सहित एक आरोपी को गोलूवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मीनाक्षी आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत हनुमानगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सुनील कुमार को 1700 लीटर डीजल व ₹12000 विक्रय राशि सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ई.सी. एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।