अशोकनगर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी निवासी धर्मवीर यादव ने अपने पिता के साथ बुधवार को दोपहर 3 बजे विदिशा रोड स्थित बिजली विभाग के सामने धरना दिया। उन्होंने स्मार्ट मीटर से कई गुना अधिक बिजली बिल आने का आरोप लगाया।धर्मवीर यादव के अनुसार, लगभग छह माह पहले उनके घर पर स्मार्ट मीटर और सोलर सिस्टम लगाया गया था। इससे पहले उनका मासिक बिजली बिल 500 से 700 रुपये आता था।