विदिशा नगर: सिविल लाइन में एक रात में 6 चोरियां, मंदिर भी नहीं बचा
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अहमदपुर रोड स्थित अटल पार्क के सामने चोरों ने एक ही रात में छह जगह वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए। खाद-बीज, कीटनाशक, कपड़ा दुकान सहित हनुमान मंदिर को भी निशाना बनाया गया। चोर दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये नकद और सामान ले गए, जबकि मंदिर से भगवान के वस्त्र और आभूषण चोरी कर लिए।