सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने युवती और उसके मामा-भाई के साथ की मारपीट, तीनों घायल
एक युवती का आरोप है कि गिहारा बस्ती के एक युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचकर ले जाने लगा। युवती के शोर मचाने पर उसका भाई और मामा उसे बचाने आए तो आरोपियों ने उन तीनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया है।