कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी एक पूर्व सैनिक के साथ मारपीट व पैसे छीनने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित प्रेमशंकर सिंह पुत्र स्व. पारसनाथ सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 13 जनवरी को वह बहादुर चट्टी पर सब्जी लेने गया था। इसी दौरान शराब की दुकान के सामने पान की दुकान पर शराब पी रहे चार युवकों ने उससे पैसे छीनने की कोशिश की।