मोठ: गुरसरांय के डी. सी. प्राथमिक विद्यालय से पोषाहार बाहर ले जाने का वीडियो हुआ वायरल, जांच की उठी मांग
Moth, Jhansi | Jul 3, 2025 गुरसरांय नगर के डीसी प्राथमिक विद्यालय से पोषाहार को बोरियों और बैग में भरकर मोटरसाइकिल से बाहर ले जाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार शाम लगभग 5 बजे सामने आया और कुछ ही देर में स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक बोरी और एक बैग में पोषाहार भरकर विद्यालय परिसर से बाहर ल