मोठ: गुरसरांय रेंज के सेमरी कछियान में 15 हेक्टेयर भूमि पर हुआ भव्य पौधारोपण, वन महोत्सव में हरिशंकरी से लेकर नीम-जामुन तक
Moth, Jhansi | Jul 3, 2025 गुरसरांय रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरी कछियान में गुरुवार को दोपहर 1 बजे वन महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि स्थानीय लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक करना भी था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टीकाराम पटेल (ब्लॉक प्रमुख, गुरसरांय) ने पीपल, पाकड़ और बरगद