मंझनपुर: पांडेय मऊ में मां ने पहले अपने दो वर्षीय बेटे को जहर दिया, फिर खुद भी खाया, दोनों की मौत से मचा कोहराम
कोखराज क्षेत्र के पांडेय मऊ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक विवाहिता ने कथित तौर पर पहले अपने दो वर्षीय बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाया और फिर स्वयं भी जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान मां-बेटे की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।