इकौना: तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
श्रावस्ती जिले के तहसील इकौना में मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कुल 121 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर ही 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया।