उज्जैन शहर: बरखेड़ा मे स्टे ऑर्डर के बावजूद जमीन विवाद मे महिला घायल, चरक अस्पताल मे उपचार जारी
बर्खेड़ा गांव के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता सुगनबाई पति श्रवण ने आरोप लगाया कि न्यायालय के स्टे ऑर्डर के बावजूद कुछ लोग उनकी सर्वे नंबर 105 की जमीन पर पहुंचे, गाली-गलौज की और फसल काट दी। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना में सुगनबाई घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पी