झाझा: झाझा थानाक्षेत्र के एक गांव में डायन बताकर महिला से मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Jhajha, Jamui | May 2, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को डायन बताकर मारपीट करने एवं अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बबिता देवी, सुभाष यादव, सरिता देवी, अवधेश यादव सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि सभी घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और उनकी बेटी की तबीयत खराब होने का दोष उस पर लगाया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान मारने