बेरमो: कोनार रोड सेल में अराजकता के खिलाफ 'हल्ला बोल', 19 मई से कोयला उत्पादन ठप करने की चेतावनी
Bermo, Bokaro | May 14, 2026 बेरमो अंतर्गत सीसीएल बीएंडके एरिया के एकेकेओसीपी रोड सेल में व्याप्त धांधली और अराजकता के खिलाफ आज ट्रक मालिकों, डियो होल्डर्स और विस्थापितों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को समय लगभग साढ़े 12 बजे भारी संख्या में ग्रामीणों और मजदूरों ने परियोजना कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा।