कैराना: कैराना के गांव गोगवान में विद्युत विभाग के जेई को पीटने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
Kairana, Shamli | May 29, 2026 शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव गोगवान में एक दिन पूर्व विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना पर पावटीकलां विद्युत फीडर पर तैनात अवर अभियंता प्रेम सिंह टीम के साथ पहुंचे थे। उनके साथ लाइनमैन साबिर अली, अंकुश और अमन भी मौजूद थे। टीम ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराकर वापस लौट रही थी, तभी घटना हुई थी।