कांके: रांची के पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
Kanke, Ranchi | Mar 8, 2024 रांची के पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। पहाड़ी मंदिर में महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं, और बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है।