आज गुरुवार को दोपहर 2 30 बजे के करीब संताल परगना प्रमंडल के परगना बाबा सूरजू टुडू के नेतृत्व में दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज एवं गोड्डा जिलों के मांझी बाबा व परगना प्रतिनिधियों ने आयुक्त कार्यालय पहुंच कर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पाँचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्राम सभा की सहमति के बिना हो रही बालू घाट की नीलामी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।