कोखराज (कौशाम्बी)। कोखराज थाना क्षेत्र के चायल तहसील अंतर्गत ग्राम मकदूमपुर काजी में ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास प्रशासन की सख्ती से विफल हो गया। शिकायत मिलने पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप-जोख कराई और अवैध रूप से डाली गई निर्माण सामग्री को जेसीबी मशीन से हटवा दिया।