टोंक: जिलेभर में बारिश का दौर जारी, जल संसाधन विभाग के निवाई रेन गेज पर 125 एमएम और मासी बांध पर 72 एमएम बारिश दर्ज
Tonk, Tonk | Jun 20, 2025 टोंक जिले में शुक्रवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। कई जगह मूसलाधार बारिश हुई तो कहीं जगह रिमझिम लगातार जारी है। जल संसाधन विभाग के निवाई रेन गेज पर शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 125 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसी तरह मासी बाध रेन गेज पर 72 एमएम, टोंक रेन गेज पर 17 एम एम,पीपलू रेनगेज पर 40 एमएम बारिश दर्ज की गई।