टोंक: महाराज कंवरपुरा निवासी पीड़िता ने शहर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला कराया दर्ज
Tonk, Tonk | Jun 20, 2025 शहर के महिला थाना अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि महाराज कंवरपुरा थाना घाड़ निवासी परिवादिया सोना पुत्री बच्चू बंजारा द्वारा न्यायालय में पेश किए इस्तगासा पर महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज किया है।परिवादिया का विवाह 26 अप्रैल 2017 को बनवारी पुत्र कोकाराम बंजारा निवासी चिता की झोपड़ियां भेजनेरी थाना देई जिला बूंदी के साथ हुआ था।