टोंक: कोतवाली थाना पुलिस ने फूल बाग नर्सरी के पास एक व्यक्ति को धारदार लोहे के चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Jun 20, 2025 कोतवाली थाना अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस गस्त जाप्ता ने फूल बाग नर्सरी के पास से एक युवक सलाम मुसलमान निवासी गैंदी की चौकी काली पलटन को एक धारदार लोहे के चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक भंवर सिंह के जिम्मे में किया गया।