भिंड नगर: सांसद ने चंबल कॉलोनी स्थित निवास पर सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर किया निराकरण
सांसद संध्या राय ने शनिवार को चंबल कॉलोनी स्थित अपने निवास पर आमजन की समस्याएं सुनीं। दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में लोग सांसद से मुलाकात करने पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के निराकरण के निर्देश दिए।इस दौरान सांसद ने क्षेत्र से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट भी की तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की