महावन: बलदेव के गांव भारतीय में शराब ठेके पर हमले और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, 9 लोग किए गए गिरफ्तार
बलदेव क्षेत्र में कंपोजिट शराब ठेकों को हटाने के लिए ग्रामीणों का विरोध के चलते सोमवार को महिलाओं ने शराब के ठेके पर जमकर विरोध किया और हंगामा काटा संचालक की तहरीर पर 40 अज्ञात और 9 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया अन्य की तलाश जारी है