कटघोरा: कुसमुंडा के आदर्श नगर में आंधी-बारिश से भारी तबाही, पेड़ और खंभे गिरे, रातभर बिजली गुल रही
Katghora, Korba | May 17, 2026 कुसमुंडा के आदर्श नगर में आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। अचानक शुरू हुई तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गए। कई बिजली के खंभे टूट गए और तार सड़कों पर बिखर गए। कई घरों की टिन की छतें भी हवा में उड़ गईं।