गुमला: ऑटो पलटने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, छह घायल, 5 वर्षीय बच्ची गंभीर
Gumla, Gumla | Apr 15, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरा गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय सोमरा तिर्की की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में 5 वर्षीय स्वीटी टुडू की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक सोमरा तिर्की समेत सभी लोग ऑटो में सवार होकर कजरा से कुम्हारी बाजार जा रहे थे तभी सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से ऑटो पलट गई।