औरैया: तीन दिन में लूटकांड का पर्दाफाश, चार शातिर दबोचे, मोबाइल एसेसरीज कारोबारी से लूटे रुपये, मोबाइल व अन्य सामान बरामद
अछल्दा थाना क्षेत्र में मोबाइल एसेसरीज के थोक कारोबारी से हुई लूट की वारदात का औरैया पुलिस ने महज तीन दिन में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय लुटेरों के