बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में जल चेतना गीत का विमोचन, जल संरक्षण और पौधारोपण का दिया गया संदेश
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जल चेतना गीत का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर गीत के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।