चाचौड़ा: बीनागंज बाईपास पर दर्दनाक हादसा, पुलिया की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे गिरा कंटेनर, जिंदा जले एक ड्राइवर की मौत, दूसरा घायल
Chachaura, Guna | Jun 21, 2026 चाचौड़ा थाना के NH 46 बीनागंज बाईपास पर 21 जून सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। गुना से ब्यावरा की ओर जा रहा राजस्थान पासिंग कंटेनर पुलिया की दीवार तोड़कर 20 फीट नीचे गिर गया। केबिन में सो रहा सेकंड ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। गाड़ी चला रहा दूसरा ड्राइवर मनोज बघेल घायल है। सूचना पर पुलिस, हाईवे एंबुलेंस और दमकल पहुंची। आग पर काबू पाया पुलिस की जांच जारी है।