बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के पालपुर कमालपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में की शिकायत
कैंट थाना क्षेत्र के पालपुर कमालपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। व्यक्ति ने मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है। व्यक्ति ने थाना पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने एसएसपी से की है।एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।