बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ की मारपीट
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।